गोरक्षपीठ ने राम मंदिर निर्माण के लिये एक करोड़ रूपये दान में दिये

By भाषा | Updated: January 27, 2021 23:04 IST2021-01-27T23:04:42+5:302021-01-27T23:04:42+5:30

Gorakshpeeth donated one crore rupees for the construction of Ram temple | गोरक्षपीठ ने राम मंदिर निर्माण के लिये एक करोड़ रूपये दान में दिये

गोरक्षपीठ ने राम मंदिर निर्माण के लिये एक करोड़ रूपये दान में दिये

गोरखपुर, 27 जनवरी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ (जिसके तहत गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर आता है) ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया है। संघ के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मंदिर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में उप्र के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की।

सूत्रों ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में गोरखनाथ मंदिर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बुधवार को गोरक्षपीठ ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान में दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gorakshpeeth donated one crore rupees for the construction of Ram temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे