लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की आयशा खान बनी “एक दिन की उच्चायुक्त”

By भाषा | Updated: October 11, 2019 05:59 IST

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त की नौकरी कितनी व्यस्तता भरी है इस बात का अनुभव गोरखपुर की रहने वाली 22 साल की एक युवती ने तब किया जब उसने एक दिन के लिये इस पद की जिम्मेदारी संभाली।

Open in App
ठळक मुद्देआयेशा खान को राजनयिक की जिम्मेदारी संभालने का मौका तब मिला जब उसने ‘एक दिन का उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता जीती।इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ को किया गया था

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त की नौकरी कितनी व्यस्तता भरी है इस बात का अनुभव गोरखपुर की रहने वाली 22 साल की एक युवती ने तब किया जब उसने एक दिन के लिये इस पद की जिम्मेदारी संभाली। आयेशा खान को राजनयिक की जिम्मेदारी संभालने का मौका तब मिला जब उसने ‘एक दिन का उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता जीती। इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ को किया गया था जिसमें 18-23 साल की भारतीय महिलाएं हिस्सा ले सकती थीं। ब्रिटिश उच्चायोग के बयान में कहा गया कि दूत के रूप उन्होंने चार अक्टूबर को पूरा दिन ब्रिटेन के सबसे बड़े विदेशी नेटवर्क का कामकाज देखा, अलग-अलग सत्रों की अध्यक्षता की, गणमान्य लोगों के साथ बैठक की और परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी चर्चा की। ‘एक दिन का उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता का यह तीसरा साल था। इसमें भाग लेने वाले को एक मिनट का वीडियो रिकॉर्ड करना होता है कि लैंगिक समानता क्यों जरूरी है और लैंगिक समानता के लिये अपने सबसे बड़े प्रेरणास्रोत के तौर पर वे किसे देखती हैं? बयान में खान के हवाले से कहा गया, “मेरा दिन काफी व्यस्तता भरा था और मुझे काफी कुछ सीखने को मिला...। मेरा मानना है कि शिक्षा एक शक्तिशाली माध्यम है जो लैंगिक समानता हासिल करने में मदद कर सकता है।” इस जिम्मेदारी को निभाने के दौरान आयेशा ने पीतमपुरा स्थित एपीजे स्कूल का दौरा किया और इस दौरान वह दिल्ली में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं से मिली। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos