लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर : महिला ने अपने तीन महीने के बेटे को 50 हजार रुपये में बेचा

By भाषा | Updated: July 12, 2021 13:57 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 12 जुलाई गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन महीने के बेटे को 50 हजार रुपये में अपनी परिचित महिला को बेच दिया और घटना को छिपाने के लिए पुलिस को अपहरण की फर्जी कहानी बता दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से रविवार शाम दो घंटे के अंदर बच्चे को ढूंढ निकाला और दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार गोरखनाथ थाना क्षेत्र के इलाहीबाग क्षेत्र की सलमा खातून ने अपने तीन महीने के बेटे के अपहरण की सूचना रविवार शाम को पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि रसूलपुर इलाके में शहनाई मैरिज हॉल के पास लाल रंग की साड़ी पहने एक महिला ने उसके बेटे को छीन लिया और एक कार में फरार हो गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) सोनम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया, “जिस तरह से बच्चे की मां अपने बयान बदल रही थी और अपहरण की कहानी बता रही थी, वह संदिग्ध था और जब पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि मां ने अपने बेटे को अन्य महिला को सौंप दिया, जो बच्चे को लेकर एक ई-रिक्शा में चली गई।

उन्होंने बताया कि फुटेज की मदद से पुलिस ने दूसरी महिला का पता लगाना शुरू किया और हुमायूंपुर रोड से बच्चे को बरामद कर लिया गया। बच्चे का पिता कचरा बीनने का काम करता है। अत्यधिक गरीबी के कारण महिला ने अपने बेटे को बेच दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल