लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर : मां ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्‍चे की हत्‍या की

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:10 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) 26 मार्च गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके में एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गगहा इलाके के धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी मनोरमा, बेटी अनन्या और बेटे अनिकेत के साथ मंगलवार को अपने ससुराल गये थे और बुधवार की सुबह मनोरमा ने सभी को अपने डेढ़ वर्ष के बेटे अनिकेत के लापता होने के बारे में बताया, लेकिन जब पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की तो पानी की टंकी में उसका शव मिला।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मनोरमा ने अपने पिता आनन्‍द स्‍वरूप सिंह और दो बड़ी बहनों शशि और वंदना पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया।

बाद में धर्मेंद्र सिंह की लिखित शिकायत पर मनोरमा के पिता और बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने मनोरमा से पूछताछ शुरू की तो वह लगातार बयान बदलती रही और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

उसने पुलिस को बताया कि खुद उसने ही मंगलवार की रात को बेटे को पानी की टंकी में फेंक कर ढक्कन बंद कर दिया था।

उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह दूसरे बच्चे के पक्ष में नहीं थी इसलिए उसने गर्भपात के लिए कई दवाएं ली थी, लेकिन बच्चा गर्भ में नहीं मरा और वह विकलांग पैदा हुआ। उसकी देखभाल में बहुत दिक्कत थी।

बेलीपार थाना के पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनोरमा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मनोरमा को हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू