लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर जेल में शुरू हुआ रेडियो स्टेशन, कैदी स्वयं करेंगे इसका संचालन

By भाषा | Updated: December 2, 2019 17:08 IST

गोरखपुर जेल परिसर में खुशनुमा और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि कारागार वास्तविक अर्थों में सुधार गृह की तरह बने

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर जिला जेल के अधिकारियों ने एक रेडियो स्टेशन शुरू किया। जेल अधीक्षक राम धनी ने बताया कि रेडियो स्टेशन का संचालन जेल में रहने वाले कैदी स्वयं करेंगे

गोरखपुर जिला जेल के अधिकारियों ने एक रेडियो स्टेशन शुरू किया। यह राज्य में इस तरह का 25वां स्टेशन है। जेल अधीक्षक राम धनी ने बताया कि रेडियो स्टेशन का संचालन जेल में रहने वाले कैदी स्वयं करेंगे। उन्होंने ने कहा कि यह रेडियो स्टेशन जेल के अंतःवासियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा। 

जेल परिसर में खुशनुमा और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि कारागार वास्तविक अर्थों में सुधार गृह की तरह बने। जिला कारागारों में रेडियो स्टेशनों के राज्य संयोजक एवं कारागार सुधारकर्ता प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि ऐसा पहला रेडियो स्टेशन मैनपुरी जेल में शुरू किया गया था और यह अच्छा चला। 

सरकार ने राज्य की सभी जिला जिलों के लिए इसे मंजूरी दी है। रघुनंदन ने बताया कि राज्य में इस तरह का यह 25वां रेडियो स्टेशन है। इस स्टेशन से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम केवल जेल के अंतः वासी सुन सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि शनिवार के कार्यक्रम का संचालन उन्होंने स्वयं किया था कल से जेल के अंतः वासी ही इसका संचालन करेंगे। अंतः वासियों के एक दल को इस उद्देश्य से प्रशिक्षित किया गया है। हमारे समूह में अभी कोई महिला अंतः वासी नहीं है लेकिन हम दो तीन महिला अंतःवासियों से बातचीत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वे हमारे समूह का हिस्सा बनेगी। 

रेडियो कार्यक्रमों के बारे में रघुनंदन ने बताया कि कार्यक्रम एक घंटे का दोपहर 3:00 से 4:00 बजे के बीच होगा। तीन कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों का होगा इसमें जेल के समाचार भी दिखाई जाएंगे। दूसरा कार्यक्रम 10 गीतों का होगा जो अंतः वासियों के अनुरोध पर बजाए जाएंगे। तीसरा कार्यक्रम अंतःवासियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का होगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह