लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर : शादी में हुई हर्ष फायरिंग से चार वर्षीय बालक घायल

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:55 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), एक दिसंबर गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में सोमवार देर शाम शादी की पार्टी के दौरान हर्ष फ़ायरिंग में चार वर्ष का बालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, पहले उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बालक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

गुलहरिया के थाना प्रभारी रवि राय ने बताया कि परिवार के सदस्‍यों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

राय ने दावा किया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्‍द ही वह पकड़ा जाएगा।

पुलिस के अनुसार, जैनपुर गांव के पिंटू निषाद की शादी 25 नवंबर को हुई थी और सोमवार की शाम नई दुल्‍हन के स्‍वागत में उत्‍सव आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल गांव के ही राजन सिंह ने डांस करते हुए कथित तौर पर अपनी अवैध पिस्‍टल से फायरिंग की जिसमें पिंटू का चार वर्षीय भांजा ऋषभ घायल हो गया। मंगलवार की सुबह ऋषभ के कुशीनगर स्थित गांव से परिजन आये और पुलिस को सूचना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू