लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर बीआरडी मामला: डॉ. कफील की बड़ी जीत, 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में आरोपमुक्त

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2019 10:11 IST

डॉक्टर कफील ने आरोपों से मुक्त होने के बावजूद इसके बारे में पांच महीने तक जानकारी नहीं देने को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कफील के अनुसार सरकार असल दोषी को पकड़ने में नाकाम रही और इसलिए उन्हे बलि का बकरा बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में डॉ. कफील आरोपों से मुक्तअप्रैल में ही जांच रिपोर्ट यूपी के मेडिकल विभाग को सौंप दिया गया था डॉ. कफील का आरोप- रिपोर्ट आने के बावजूद पांच महीने तक उन्हे अंधेरे में रखा गया

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में करीब दो साल पहले ऑक्सीजन की कमी से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में डॉ. कफील खान को विभागीय जांच के बाद आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। उन पर चिकित्सा लापरवाही, भ्रष्टाचार, और घटना वाले दिन अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभाने का आरोप लगाया गया था।

इन आरोपों के बाद कफील खान निलंबित चल रहे थे। जांच की रिपोर्ट कफील को गुरुवार को बीआरडी अधिकारियों द्वारा सौंपी गई। कफील इस मामले में 9 महीने जेल में भी बिता चुके हैं। इसके बाद से वह जमानत पर थे लेकिन निलंबित चल रहे थे। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की थी।

अप्रैल में सौंप दी गई थी जांच रिपोर्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मामले की जांच रिपोर्ट 18 अप्रैल, 2019 को जांच अधिकारी हिमांशु कुमार, प्रमुख सचिव (स्टैंप और पंजीकरण विभाग) की ओर से यूपी के मेडिकल विभाग को सौंपा गया था। यह रिपोर्ट 15 पन्ने की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कफील ने लापरवाही नहीं बरती और 10-11 अगस्त, 2017 की रात स्थिति को काबू में करने के लिए सभी प्रयास किये। रिपोर्ट में हालांकि इस बात का भी जिक्र है कि अगस्त, 2016 तक कफील प्राइवेट प्रैक्टिस में संलग्न थे लेकिन इसके बाद ऐसा नहीं रहा।

जांच की रिपोर्ट के अनुसार कफील ने अपने सीनियर अधिकारियों को ऑक्सिजन की कमी के बारे में पहले ही आगाह किया था। साथ ही इसमें इस का भी जिक्र है कि कफील बीआरडी में इंसेफेलाइटिस वार्ड के नोडल मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज नहीं थे। रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि हाल में एक आरटीआई आवेदन पर दिये गये जवाब में यूपी सरकार ने माना था कि 11 मई, 2016 से असिस्टेंट प्रोफेसर भूपेंद्र शर्मा वार्ड के इन-चार्ज थे।

कफील ने आरोपों से मुक्त होने के बावजूद इसके बारे में पांच महीने तक जानकारी नहीं देने को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कफील के अनुसार सरकार असल दोषी को पकड़ने में नाकाम रही और इसलिए उन्हे बलि का बकरा बनाया गया। कफील के अनुसार मेडिकल शिक्षा विभाग ने अब उन्हें आकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मुद्दे पर अपनी बात रखने को कहा है जबकि इसका बीआरडी मामले से कोई लेना-देना भी नहीं है। कफील ने कहा, 'सरकार को मुझसे माफी मांगनी चाहिए, पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए और घटना की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।'

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया