लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर बम विस्फोट के दोषी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:33 IST

Open in App

गोरखपुर, 21 दिसंबर गोरखपुर बम विस्फोट कांड में सोमवार को यहां की एक स्थानीय अदालत ने दोषी ठहराए गए तारिक काजमी को आजीवन कारावास और सवा दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

गोरखपुर के गोलघर मार्केट इलाके में 22 मई 2007 को श्रृंखलाबद्ध धमाके हुए थे।

गोरखपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायधीश नरेंद्र कुमार ने सोमवार को गोरखपुर श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट के आरोपी तारिक काजमी को आजीवन कारावास के साथ-साथ सवा दो लाख रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं अदा कर पाने की दशा में चार साल पांच महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मोहद्दीपुर निवासी राजेश राठौर की लिखित शिकायत पर कैंट थाने में बम विस्फोट का मामला दर्ज किया गया था।

राठौर बलदेव प्लाजा पेट्रोल पंप के पास स्थित एक एजेंसी में सेल्समैन थे।

22 मई, 2007 को शाम लगभग सात बजे जब धमाका हुआ, तब बलदेव प्लाजा में राठौड़ मौजूद थे और उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी। आवाज जलकल बिल्डिंग की दिशा से थी और दूसरा धमाका बलदेव प्लाजा पेट्रोल पंप के बगल में एक साइकिल पर लटके बैग में हुआ था जबकि तीसरा धमाका गणेश चौराहे पर हुआ था।

जांच के दौरान, तारिक काज़मी का नाम प्रकाश में आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन