लाइव न्यूज़ :

गोपीनाथ मुंडे ने भाजपा को दलितों और वंचित तबकों तक पहुंचाया : नड्डा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:47 IST

Open in App

औरंगाबाद तीन जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके सम्मान में एक विशेष डाक कवर का अनावरण किया।

नड्डा ने इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुंडे ही वह नेता थे जिन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा को आम जनता तक ले जाने की मुहिम की आधारशिला रखी।

मुंडे 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ गोपीनाथ मुंडे ने पार्टी को दलितों और राज्य के वंचित तबकों तक ले जाने की नींव रखी, इसीलिए महाराष्ट्र में भाजपा आज सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। मैं जब कभी भी उन्हें संसद परिसर में देखता था, उनके आस-पास लोगों का जमावड़ा लगा होता था।’’

इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मुंडे के साथ अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा, ‘‘ आज देश के विभिन्न राज्यों की सरकार गरीबों को सस्ते दामों पर भोजन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। लेकिन मुंडे ने 1995 में ही सत्ता में आने पर महाराष्ट्र में इसकी शुरुआत की थी। ’’

दिवंगत नेता की बेटी पंकजा मुंडे ने लोगों से डाक कवर खरीदने की अपील भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां