लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प यात्रा, अपराध और भ्रष्ट नौकरशाही के खिलाफ हुंकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2022 18:23 IST

देश आजाद हो गया, लेकिन जनता भय और भ्रष्टाचार के अभी भी मुक्ति की आस में है. अपराधियों के अत्याचार और उनकी हिंसा से जनता उनके खिलाफ खड़ी नहीं हो पा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देजनप्रतिनिधि अधिकारियों की मनमानी से आगे चुप है.भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता उठ खड़ी हो.गांधी की कर्मभूमि चंपारण तक अनेक पंचायतों से होकर जाएगी.

गोपालगंजः भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को लेकर एक संकल्प यात्रा की शुरुआत गांधी आश्रम हथुआ से हुई. जनजागरण संघ के संयोजक समाजिक कार्यकर्ता संजय स्वदेश ने हथुआ के गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर संकल्प यात्रा की शुरुआत की.

यह यात्रा गांधी आश्रम चंपारण तक जाएगी. यात्रा का उद्देश्य अपराधियों के भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में जनता का मनोबल बढ़ाना है. यात्रा के शुभारंभ के मौके पर संजय स्वदेश ने कहा कि देश आजादी का अम्रत महोत्सव मना रहा है. क्रांति और आंदोलन की भूमि बिहार अपराधियों के भय और भ्रष्टाचार से त्रस्त है.

देश आजाद हो गया, लेकिन जनता भय और भ्रष्टाचार के अभी भी मुक्ति की आस में है. अपराधियों के अत्याचार और उनकी हिंसा से जनता उनके खिलाफ खड़ी नहीं हो पा रही है. जनप्रतिनिधि अधिकारियों की मनमानी से आगे चुप है. जो जिम्मेदारी नौकरशाही को निभानी चाहिए, वह उससे विमुख है. इस विषम परिस्थिति में यह जरूरी हो जाता है कि गांधी मार्ग से इस भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता उठ खड़ी हो.

संजय स्वदेश ने कहा कि यात्रा गांधी की कर्मभूमि चंपारण तक अनेक पंचायतों से होकर जाएगी, जहां जगह जगह लोगों से मेल मुलाकात के दौरान बिहार में अपराधियों के भय और नौकरशाही के भ्रष्टाचार के असर और इसके खत्म करने के मुद्दे पर बातचीत होगी. जनता को इस बात का अहसास कराया जाएगा कि वह जनता है और वे भी अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को जनता होने अहसास जताए तथा भय और भ्रष्टाचार की लड़ाई को मजबूत करें.

यात्रा के शुभारंभ से पहले पूर्व बैंकर प्रेम कुमार सिन्हा, नागेंद्र तिवारी, पूर्व मुखिया अशोक साह, सामाजिक कार्यकर्ता हसन राजा खान, ध्रुप साह, मुन्ना मदनवाल, अशोक महतो, रामचंद्रर राम, शशि भूषण  कुशवाहा, सुधीर चौधरी, उपेन्द्र शर्मा, मुन्ना पटेल, अरुण श्रीवास्तव, अनवर हुसैन  बलराज जी,बीरबल महतो, प्रदीप सिंह, गोनू कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा,अरविंद सिंह, जितेंद्र पाठक, मृत्युंजय कुमार, गोविंद गुप्ता, समेत सैकड़ों लोगों ने भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संजय स्वदेश की संकल्प यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दी.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया