लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज और मोकामा सीट पर उपचुनावः राजद ने कांग्रेस और जदयू को दिया झटका, दोनों सीट पर उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2022 19:06 IST

राजद का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। मोकामा सीट जहां राजद का गढ़ माना जाता है। वहीं, गोपालगंज सदर सीट पर भाजपा की अच्छी पकड़ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के दिवंगत विधायक सुभाष सिंह यहां से लगातार चार बार चुनाव जीते थे। सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।भाजपा ने गोपालगंज से कुसुम देवी को और मोकामा से जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट दिया है। 

पटनाः बिहार में गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाली उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दोनों सीट राजद के हिस्से में गई है। राजद ने गोपालगंज सीट पर जदयू और कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेरते हुए अपने उम्मीदवार दे दिये हैं।

राजद ने मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज से मोहन गुप्ता को टिकट दिया है। राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसका ऐलान किया गया। बताया जाता है कि गोपालगंज विधानसभा सीट पर जदयू अपना उम्मीदवार को खड़ा करना चाहती थी।

लेकिन तेजस्वी यादव के आगे उसकी एक न चली। यही नहीं राजद ने कांग्रेस से गोपालगंज विधानसभा की सीट छीन ली। 2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ गफ्फूर चुनावी मैदान में उतरे थे।

लेकिन इस बार उपचुनाव में राजद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। फिलहाल दोनों सीटों पर तेजस्वी ने बाजी मार ली है। अब दोनों सीटों पर राजद का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। मोकामा सीट जहां राजद का गढ़ माना जाता है। वहीं, गोपालगंज सदर सीट पर भाजपा की अच्छी पकड़ हैं।

भाजपा के दिवंगत विधायक सुभाष सिंह यहां से लगातार चार बार चुनाव जीते थे। सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। बता दें कि भाजपा ने गोपालगंज से कुसुम देवी को और मोकामा से जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट दिया है। 

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनातेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूBJPकांग्रेसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन