लाइव न्यूज़ :

गोपाल राय ने कहा, "पूर्व एलजी अनिल बैजल की मंजूरी थी आबकारी नीति को, केवल मनीष सिसोदिया ही क्यों उनकी भी जांच हो"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2023 14:22 IST

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सीबीआई बिना आरोप की चार्जशीट में शामिल हुए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती है तो फिर वो पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल से क्यों नहीं पूछताछ कर रही है, जिन्होंने आबकारी नीति की फाइल पर साइन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री गोपाल राय ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल राय ने कहा कि सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाली सीबीआई अनिल बैजल से कब करेगी पूछताछ पूर्व एलजी अनिल बैजल की मंजूरी के बाद ही दिल्ली में लागू हुई थी आबकारी नीति

दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जब सीबीआईमनीष सिसोदिया को बिना आरोप की चार्जशीट में शामिल हुए गिरफ्तार कर सकती है तो फिर सीबीआई दिल्ली के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल से क्यों नहीं पूछताछ कर रही है क्योंकि आबकारी नीति को तो उन्हीं के दस्तखत से मंजूरी मिली थी।

गोपाल राय ने अनिल बैजल से पूछताछ की मांग करते हुए कहा कि वो दिल्ली के तत्कालीन उपराज्यपाल थे, जब दिल्ली में आबकारी नीति को लागू किया गया था और दिल्ली सरकार केवल अपने बल पर इस आदेश को लागू नहीं करवा सकती थी क्योंकि दिल्ली सरकार के हर फाइल पर एलजी की मंजूरी जरूरी होती है।

राय ने कहा कि अब अगर सीबीआई आबकारी नीति में खोट बताते हुए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार तक चुकी है तो वो कब अनिल बैजल से पूछताछ करेगी, जिनकी मंजूरी के बाद नीति लागू की गई। इसके साथ ही मंत्री राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई की कार्रवाई इसलिए कराई गई है ताकि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को फंसाया जा सके।

उन्होंने कहा, "अगर जांच एजेंसी इतनी ही पारदर्शिता से काम कर रही हैं तो अब तक तत्कालीन एलजी अनिल बैजल के यहां क्यों नहीं पहुंची, जिन्होंने आबकारी नीति पर अंतिम मुहर लगाई थी। जांच एजेंसी का पक्षपातपूर्व रवैया सबसे सामने है कि वो दिल्ली सरकार के खिलाफ साजिश में केंद्र से मोहरे की तरह काम कर रही है।

इसके साथ ही दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्रालय संभालने वाले गोपाल राय ने सीबीआई के पांच दिन की हिरासत पर कहा कि "अदालत ने मनीष सिसोदिया को सीबीआई हिरासत में भेज तो दिया है लेकिन वे कुछ खोज नहीं पाएंगे क्योंकि सीबीआई पहले भी मनीष सिसोदिया के घर और दफ्तर से खाली हाथ लौट चुकी है।"

उन्होंने केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा, "अगर इस तरह के छापे और गिरफ्तारी से कोई यह मंसूबा पाल रहा है कि वो आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डरा लेगा तो यह उनकी भूल है। हम न रुकने वाले हैं और न झुकने वाले हैं।"

टॅग्स :Gopal Raiमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह