गोपाल राय इलाज के लिए मुम्बई रवाना, उनके विभाग संभालेंगे मनीष सिसोदिया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 23:36 IST2020-12-29T23:36:48+5:302020-12-29T23:36:48+5:30

Gopal Rai left for treatment for Mumbai, Manish Sisodia will take over his department | गोपाल राय इलाज के लिए मुम्बई रवाना, उनके विभाग संभालेंगे मनीष सिसोदिया

गोपाल राय इलाज के लिए मुम्बई रवाना, उनके विभाग संभालेंगे मनीष सिसोदिया

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय मेरूदंड सर्जरी के लिए मुम्बई रवाना हुए हैं और उनके विभाग ‘‘अस्थायी रूप से’’ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिये गये हैं। दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी।

सरकार ने एक बयान में कहा कि राय अगले 20 दिनों तक मुम्बई में रहेंगे।

शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (कार्य आवंटन) नियमावली, 1993 के नियम के तहत प्रदत्त शक्ति के अनुसार उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श कर विकास, सामान्य प्रशासन, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग अगले आदेश तक उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपे हैं।’’

सूत्रों के अनुसार राय ने तीन साल पहले एक निजी अस्पताल में सर्जरी करायी थी लेकिन उन्हें मासंपेशियों मे कमजोरी महसूस हो रही थी और काम करना मुश्किल हो रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gopal Rai left for treatment for Mumbai, Manish Sisodia will take over his department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे