लाइव न्यूज़ :

गोपाल राय ने पराली जलाने में कमी लाने के लिए पूसा बायो-डिकम्पोजर छिड़काव अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पराली जलाने से रोकने के उद्देश्य से पश्चिमी दिल्ली के फतेहपुर जाट गांव में सोमवार को पूसा बायो-डिकम्पोजर का छिड़काव अभियान शुरू किया।

जिन किसानों ने अभी तक बायो-डिकम्पोजर का लाभ नहीं लिया है उनके लिए मंत्री ने एक फोन नंबर 9643844287 जारी किया है।

पराली को 15-20 दिनों में खाद में बदलने में सक्षम इस माइक्रोबियल तरल पदार्थ का छिड़काव दिल्ली के 4,000 एकड़ से ज्यादा खेतों में किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 844 से ज्यादा किसानों ने इस साल नि:शुल्क छिड़काव के लिए आवेदन दिया है। पिछले साल 310 किसानों ने 1,935 एकड़ खेतों में छिड़काव कराया था।

मंत्री ने कहा, ‘‘खेतों में पराली जलने से निकलने वाला धुआं दिल्ली की वायु गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा था। हम केन्द्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और पड़ोसी राज्यों से अपील करते हैं कि वे पराली जलाने से रोकने के लिए बायो-डिकम्पोजर का उपयोग करें। यह संयुक्त प्रयास होना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो लोगों को भीषण वायु प्रदूषण से बचाना बहुत मुश्किल होगा।’’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 24 सितंबर को दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के खरखरी नहर गांव से पूसा बायो-डिकम्पोजर की तैयारी शुरू की थी।

स्वतंत्र निकाय से कराए गए ऑडिट में सामने आया है कि पिछले साल बायो-डिकम्पोजर के छिड़काव से मिट्टी में कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ी है।

अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश 10 लाख एकड़, पंजाब पांच लाख एकड़ और हरियाणा एक लाख एकड़ खेतों में बायो-डिकम्पोजर का उपयोग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर – मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो