लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण में कमी लाने के तौर तरीकों पर विचार करने के लिए गोपाल राय ने बुलायी बैठक

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थानीय स्रोतों से होने वाले प्रदूषण में कमी लाने के वास्ते और उपायों पर चर्चा करने के लिए सभी संबंधित विभागों की नौ नवंबर को एक संयुक्त बैठक होगी।

मंत्री ने रविवार को केंद्र को पत्र भेजकर मांग की थी कि पराली जलाने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान की एक आपात बैठक बुलायी जाए। राय ने कहा कि वैज्ञानिकों के मुताबिक, पराली जलाना दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने रविवार को केंद्र से पराली जलाने की घटनाएं कम करने के लिए पड़ोसी राज्यों की आपात बैठक बुलाने की अपील की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने मंगलवार को 12 बजे दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, दिल्ली विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगमों समेत सभी संबंधित विभागों की बैठक इस बात पर चर्चा करने के लिए बुलायी है कि प्रदूषण में दिल्ली के अपने हिस्से को कम करने के लिए और क्या किया जा सकता है।’’

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में पराली जलाने का 48 फीसदी योगदान था जो तीन साल में सर्वाधिक है।

राय ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में वायु प्रदूषण घटाने के लिए पानी के छिड़काव के वास्ते 114 टैंकर लगाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos