लाइव न्यूज़ :

सपा के शासन में जाली टोपी वाले गुंडे व्यापारियों को धमकाते थे: केशव मौर्य

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:26 IST

Open in App

प्रयागराज, तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यहां विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में जाली टोपी वाले गुंडे व्यापारियों को डराने, धमकाने का काम करते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आने के बाद वे गुंडे दिखाई नहीं दे रहे।

मौर्य यहां भाजपा द्वारा आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “ये गुंडे व्यापारियों की जमीनों पर कब्जा करते थे और इसकी शिकायत नहीं करने की धमकी भी दिया करते थे। सिविल लाइंस का पूरा क्षेत्र बहुत ही शांतिपूर्ण इलाका माना जाता था, लेकिन इस शांतिपूर्ण इलाके को भी अशांत करने के लिए ये गुंडे 30-30 गाड़ियों में 50-100 असलहे लेकर जाते थे।’’

उप मुख्यमंत्री का प्रत्यक्ष तौर पर निशाना बाहुबली और सपा के टिकट से सांसद रहे अतीक अहमद की ओर था।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अतीक अहमद समेत जिले के कई बाहुबलियों के मकानों पर बुल्डोजर चलवाकर सरकारी जमीनों को मुक्त कराया है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता भी शामिल हुए।

इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, “अखिलेश यादव की पार्टी सपा छोटे मोटे दलों से गठबंधन करने का प्रयास कर रही है। वह (सपा) गणित की राजनीति कर रही है और भाजपा केमिस्ट्री की राजनीति कर रही है। हमारी केमिस्ट्री किसी पार्टी के साथ नहीं, बल्कि सीधे जनता के साथ है।”

उन्होंने कहा, “अखिलेश बोलते हैं कि जब उनकी सरकार आएगी तो बुल्डोजर वापस हो जाएंगे। अब वह बुल्डोजर वापस करके किसका समर्थन कर रहे हैं। बुल्डोजर हमने आम आदमी, व्यापारियों पर तो चलाया नहीं। हमने बुल्डोजर अवैध कब्जा करने वालों के मकानों पर चलाया,फिर चाहे वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजम खान हो या पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी और प्रयाग की धरती पर बैठा अतीक अहमद।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो