लाइव न्यूज़ :

गुंडों ने तलवार लहराकर लोगों को किया आतंकित, एक धरा गया, पांच के विरूद्ध मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:58 IST

Open in App

पुणे, नौ जून महाराष्ट्र में पुणे के कोंधवा में कथित रूप से तलवार लहराकर लोगों खासकर दुकानदारों को आतंकित करने की कोशिश करने को लेकर एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और उसके पाचं साथियों पर मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार एवं मंगलवार को हुई और उस दौरान उन्होंने एक बेकरी मालिक पर हमला भी किया।

कोंधवा थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक स्वराज पाटिल ने कहा, ‘‘आरोपी अरबाज खान, उसके भाई शाहबाज खान और चार अन्य ने तलवारें लहरायी और स्थानीय लोगों को धमकाया। उन्होंने दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए बाध्य किया। अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके भाई एवं अन्य चार की तलाशी की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि उन्होंने अशरफनगर इलाके में अपना दबदबा दिखाने के लिए भय फैलाने का प्रयास किया। पाटिल के अनुसार मंगलवार को फिर गिरोह के सदस्य इलाके में आये और लोगों को आतंकित करने लगे।

सहायक निरीक्षक ने कहा, ‘‘ उन्होंने तलवार से एक बेकरी मालिक पर हमला भी किया जिससे उसकी कलाई घायल हो गयी। ’’ पाटिल ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ भादंसं एवं हथियार कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर