Republic Day Google Doodle: भारत के 70वें गणतंत्र दिवस को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, भारतीय संस्कृति की झलक
By धीरज पाल | Updated: January 26, 2019 09:27 IST2019-01-26T08:34:02+5:302019-01-26T09:27:41+5:30
India Republic Day 2019 Google Doodle (गणतंत्र दिवस गूगल डूडल): कई धर्मों, संप्रदायों और आस्थाओं को मानने वाले लोग अपने त्यौहारों को पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं, लेकिन 26 जनवरी एक ऐसा दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है।

Republic Day Google Doodle: भारत के 70वें गणतंत्र दिवस को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, भारतीय संस्कृति की झलक
देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर दिल्ली का इंडिया गेट और राजपथ पूरी तरह तिरंगे के तीन रंगों में डूब जाता है। इस दिन भारत की विरासत और संस्कृित का अनूठा प्रदर्शन होता है। इस मौके पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाया है। गूगल डूडल ने गणतंत्र दिवस के सम्मान में बेहद की खूबसूरत डिजाइन से राष्ट्रपति भवन और राजपथ में प्रदर्शित होने वाली भारतीय संस्कृति और विरासत को बहुत सारे रंगों के जरिए दिखाया गया है।
The first-ever Republic Day parade was held at Rajpath in 1955. Today, we celebrate the 70th year of the Indian Constitution with a #GoogleDoodle.
— Google India (@GoogleIndia) January 25, 2019
➡ https://t.co/I60SAeuQ0z#RepublicDay2019pic.twitter.com/CVsYLA2Hlw
गूगल इंडिया ने डूडल को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है कि, 'पहला रिपब्लिक डे परेड राजपथ पर पर 1955 में हुआ था। हम भारतीय संविधान के 70वें साल का जश्न गूगल डूडल के साथ मना रहे हैं।' ये कोई पहली बार नहीं है जब गूगल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाकर सम्मान दिखाया हो। पिछले साल भी गूगल ने भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाया गया था।
भारत में हर दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और आस्थाओं को मानने वाले लोग अपने त्यौहारों को पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं, लेकिन 26 जनवरी एक ऐसा दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश के सभी धर्म और जाति के लोग इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाते हैं।