जश्न-ए-आजादी को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, कलाकृति में सतरंगी झलक

By भाषा | Published: August 15, 2018 02:14 PM2018-08-15T14:14:49+5:302018-08-15T14:14:49+5:30

भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल राष्ट्रीय पर्व को समर्पित करते हुए इसमें देश की रंग बिरंगी झलक दिखाने का प्रयास किया है।

Google doodle dedicated to India's 72nd Independence Day, all you need to know | जश्न-ए-आजादी को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, कलाकृति में सतरंगी झलक

जश्न-ए-आजादी को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, कलाकृति में सतरंगी झलक

नई दिल्ली, 15 अगस्तः भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल राष्ट्रीय पर्व को समर्पित करते हुए इसमें देश की रंग बिरंगी झलक दिखाने का प्रयास किया है। गूगल डूडल में दो मोर, बंगाल टाइगर और एशियाई हाथी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस डूडल में राष्ट्रीय फूल कमल, पार्श्व में उगते हुआ सूरज और रंग बिरंगे फूलों को प्रदर्शित किया गया है। यह डूडल ट्रक कला से प्रेरित है। 

गूगल ने एक बयान में कहा है, ‘‘40 लाख वर्ग किलोमीटर के देश में ट्रक चालक अपने परिवार से कई महीनों तक दूर रहते हैं और अपना मन रमाए रखने के लिए आनंददायक लोक कला से घिरे रहते हैं।’’ गूगल के डूडल पर क्लिक करने पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई जानकारियां मिलती हैं। इसमें वीडियो, खबर, और पोर्टल नजर आते हैं जिसमें स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी हुई सूचनाएं हैं।

पूर्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गूगल ने अपने डूडल में लाल किला, भारतीय तिरंगे के विभिन्न संस्करणों, महात्मा गांधी के डांडी मार्च और भारतीय डाक टिकटों के चित्रों को स्थान दिया था।

Web Title: Google doodle dedicated to India's 72nd Independence Day, all you need to know

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे