Republic Day: गूगल डूडल के जरिए खास अंदाज में मना रहा है भारत का 69वां गणतंत्र दिवस
By भारती द्विवेदी | Updated: January 26, 2018 01:34 IST2018-01-26T01:20:09+5:302018-01-26T01:34:46+5:30
ब्लू और बहुत सारे रंगों के जरिए डूडल में भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है।

Republic Day: गूगल डूडल के जरिए खास अंदाज में मना रहा है भारत का 69वां गणतंत्र दिवस
दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाया है। गणतंत्र दिवस के सम्मान में गूगल की तरफ से बनाए गए इस डूडल में आपको झांकी नजर आएगी। ब्लू और बहुत सारे रंगों के जरिए डूडल में भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है। डूडल में आपको हाथी, ऊंट के अलावा महिला और पुरुष भी दिखेंगे जो बांसुरी, ढफली और दुंदुभी बजा रहे हैं।
ये कोई पहली बार नहीं है जब गूगल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाकर सम्मान दिखाया हो। पिछले साल भी गूगल ने भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाया गया था। और इससे पहले भी 15 अगस्त औऱ 26 जनवरी पर डूडल बनाए हैं।
पिछले साल वाले डूडल में लोगों से भरा एक स्टेडियम दिखाया गया था, जिससे तिरंगे के तीन रंगों से सजाया गया था। साथ ही सफेद रंग की पट्टी पर हरे रंग से गूगल लिखा हुआ था।

