लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में मालगाड़ी पटरी से उतरी, गेहूं लदे नौ मालवाहक डिब्बे नदी में गिरे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 15:34 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 सितंबर पूर्व तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड मार्ग पर एक मालगाड़ी के कम से कम नौ मालवाहक डिब्बे सोमवार देर रात पटरी से उतर गए और नदी में गिर गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि गेहूं से लदे डिब्बे कल देर रात करीब ढाई बजे नदी में गिर गए। उन्होंने बताया कि हालांकि लोको पायलट और अन्य कर्मचारियों के सुरक्षित होने की जानकारी है क्योंकि इंजन पटरी पर रहा।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र से हुई भारी बारिश के कारण नंदीरा नदी पर बने पुल पर यह हादसा होने का संदेह है। यह हादसा उस समय हुआ, जब मालगाड़ी फिरोजपुर से खुर्दा रोड जा रही थी।

तालचर में पिछले दो दिनों के दौरान 394 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पूर्व तट रेलवे ने 12 ट्रेनें रद्द कर दीं, आठ के मार्ग बदल दिए और कई अन्य को गंतव्य से पहले ही रोक दिया। संबलपुर और खुर्दा रोड से दुर्घटना राहत ट्रेनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है, जहां वरिष्ठ अधिकारी मरम्मत कार्य की समीक्षा कर रहे हैं।

ईसीओआर के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, (मालगाड़ी के)पटरी से उतरने का कारण … अचानक बाढ़ प्रतीत होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल