लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:05 IST

Open in App

अनूपपुर(मध्यप्रदेश), नौ जुलाई मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में वेंकटनगर एवं निगोरा रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार दोपहर कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के जनसंपर्क अधिकारी रामजी लाल मीणा ने बताया कि यह हादसा बिलासपुर-कटनी मार्ग पर वेंकटनगर एवं निगोरा रेलवे स्टेशनों के बीच ऐलान नदी के पास निर्मित पुल के पास करीब तीन बजे दोपहर को हुई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के कारण इस मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए।

मीणा ने बताया, ‘‘इस हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त यह मालगाड़ी बिलासपुर से कोयला लाद कर जबलपुर की ओर जा रही थी।

मीणा ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं।

मीणा ने बताया कि हादसे के बाद तीसरी लाइन अभी बंद कर दी गई है। इसके अलाबा, दोनों लाइनों पर अनवरत रेल यातायात चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन