लाइव न्यूज़ :

अच्छे काम का प्रचार नहीं होता : कैग की हालिया रिर्पोट पर नीतीश ने कहा

By भाषा | Updated: December 6, 2021 22:03 IST

Open in App

पटना, छह दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की हालिया रिपोर्ट टिप्पणी करने से इंकार करते हुए सोमवार को कहा कि बिहार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि कैग की रिपोर्ट में निर्धारित अवधि के भीतर 79,690 करोड़ रुपये से अधिक का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने में विफल रहने के लिए बिहार सरकार की खिंचाई की गयी है।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब इस संबंध में सवाल किया तो, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उसकी जो रिपार्ट आती है वह मंत्रिमंडल से होकर सीधे विधानसभा और विधान परिषद में चला जाता है। उसके बाद वह प्रकाशित होता है। प्रकाशित होने के बाद उस पर हमलोग कोई टिप्पणी नहीं करते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी रिपोर्ट को नहीं रोकते। अगर कोई बात सामने आती है तो उसकी जांच के लिए सदन में कमेटी बनती है। ऐसे में मेरे लिये इसपर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। अगर आपलोग इसके बारे में कुछ विशेष जानना चाहते हैं तो हमारे अधिकारीगण बता देंगे।’’

रिपोर्ट में बिहार सरकार की छवि खराब करने संबंधी टिप्पणी के बारे में सवाल करने पर नीतीश ने कहा, ‘‘बिहार सरकार पर डैमेजिंग कमेंट देने में पब्लिसिटी मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि आपलोग जानते हैं कि बिहार में कितना काम हुआ है इसलिये उन पर टिप्पणी का कोई लाभ नहीं है।

नीतीश ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आप देख लीजिये कि 2005 में बिहार की क्या स्थिति थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जबसे काम करना शुरू किया है तबसे बिहार कहां से कहां पहुंच गया है। लेकिन हम यह प्रचार के लिए नहीं कर रहे।’’ उन्होंने कहा, लेकिन इस तरह की बात कोई लिखेगा तो उसका प्रचार होना स्वभाविक है, ‘‘इसमें हमलोग कुछ नहीं कहते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है