लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः देश में पहली बार पुरुषों से अधिक महिलाएं, लिंगानुपात 1020 के मुकाबले 1000 रहा, प्रजनन दर में कमी, जानें

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:12 IST

2015-16 में कुल प्रजनन दर 2.2 थी जो 2019-21 में प्रति महिला 2.0 बच्चों तक पहुंच गयी है। इसका मतलब है कि महिलाएं अपने प्रजनन काल में पहले की तुलना में कम बच्चों को जन्म दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) -5 के निष्कर्षों से मिली है। 2015-16 (एनएचएफएस-4) में घटकर 991:1000 पर आ गया था।एनएफएचएस-5 के तथ्य दिसंबर, 2020 में जारी किए गए थे।

नई दिल्लीः भारत में जनसांख्यिकीय बदलाव का संकेत देते हुए पहली बार महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो गयी है तथा लिंगानुपात 1,020 के मुकाबले 1,000 रहा है। यह जानकारी राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) -5 के निष्कर्षों से मिली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि लिंगानुपात 1000 को पार कर जाने के साथ ही हम कह सकते हैं कि भारत विकसित देशों के समूह में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उपायों जैसे वित्तीय समावेश और लैंगिक पूर्वाग्रह तथा असमानताओं से निपटने आदि को है।

जन्म के समय का लिंगानुपात भी 2019-20 में 929 हो गया जो 2015-16 में 919 था। यह उठाए गए विभिन्न कदमों और संबंधित कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। वर्ष 2005-06 में कराए गए राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण -3 में यह अनुपात 1000:1000 था जो 2015-16 (एनएचएफएस-4) में घटकर 991:1000 पर आ गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत एवं 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जनसंख्या, प्रजनन और बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, पोषण और अन्य विषयों के प्रमुख संकेतकों से जुड़े तथ्य एनएफएचएस -5 के चरण दो के तहत 24 नवंबर को जारी किए। पहले चरण में शामिल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एनएफएचएस-5 के तथ्य दिसंबर, 2020 में जारी किए गए थे।

एनएफएचएस-5 के अनुसार, देश में 88.6 प्रतिशत जन्म (सर्वेक्षण से पहले के पांच साल में) अस्पताल में हुए। अधिकारियों ने कहा कि एनएफएचएस -4 (78.9 प्रतिशत) के बाद से महत्वपूर्ण वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि भारत सार्वभौमिक संस्थागत जन्म की ओर बढ़ रहा है।

सर्वेक्षण के निष्कर्षों में कहा गया है कि देश में कुल प्रजनन दर (प्रति महिला बच्चे) प्रजनन क्षमता के ‘प्रतिस्थापन’ स्तर पर पहुंच गई है, जो एक महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय उपलब्धि है। 2015-16 में कुल प्रजनन दर 2.2 थी जो 2019-21 में प्रति महिला 2.0 बच्चों तक पहुंच गयी है। इसका मतलब है कि महिलाएं अपने प्रजनन काल में पहले की तुलना में कम बच्चों को जन्म दे रही हैं।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह परिवार नियोजन सुविधाओं के बेहतर उपयोग, देर से विवाह आदि को भी इंगित करता है। इसके साथ ही पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जन्म पंजीकरण बढ़कर 89.1 प्रतिशत हो गया है जो 2015-16 में 79.7 प्रतिशत था। 

टॅग्स :महिलाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो