लाइव न्यूज़ :

भारत में निर्मित स्पूतनिक वी वैक्सीन के सितंबर-अक्टूबर में मिलने की उम्मीद, जानिए मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 27, 2021 20:02 IST

रूस में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से स्पूतनिक वी की खुराक के भारत आने में देरी हो रही है और अगस्त के अंत तक स्थिति ठीक हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में प्रौद्योगिकी को अपनाने और उत्पादन को बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं।रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष के साथ मई,2021 में करार किया था। स्पूतनिक वी वैक्सीन के उत्पादन के लिए छह भारतीय दवा निर्माता कंपनियों के साथ समझौता किया हैं।

हैदराबादः भारत में रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन कर रही डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज लि. को उम्मीद है कि सितंबर-अक्टूबर के दौरान यह वैक्सीन मिलना शुरू हो जायेगी।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दवा निर्माता कंपनी डॉ रेड्डी के प्रमुख बाजारों के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी एमवी रमन ने कहा कि रूस में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से स्पूतनिक वी की खुराक के भारत आने में देरी हो रही है और अगस्त के अंत तक स्थिति ठीक हो सकती है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "स्थानीय निर्माता वर्तमान में प्रौद्योगिकी को अपनाने और उत्पादन को बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं। हमें उम्मीद है कि सितंबर-अक्टूबर के दौरान भारत में निर्मित स्पूतनिक वी वैक्सीन उपलब्ध होगी।"

डॉ रेड्डी ने दरअसल भारत में स्पुतनिक वी के उत्पादन के लिए रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष के साथ मई,2021 में करार किया था। रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष ने स्पूतनिक वी वैक्सीन के उत्पादन के लिए छह भारतीय दवा निर्माता कंपनियों के साथ समझौता किया हैं।

इस करार के तहत डा रेड्डीज भारत में इस वैक्सीन के पहले 12.5 करोड़ खुराक बेचेगी। रमन ने बताया कि स्पूतनिक वी वैक्सीन को देशभर के 80 शहरों में टीकाकरण के लिए उतारा गया था और अभी तक 2.5 लाख लोगों को इसकी खुराक लगाई जा चुकी हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं