लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार ने नौकरीपेशा लोगों के लिए उठाया बड़ा कदम, जुलाई में आपके PF खाते में आएंगे इतने अधिक पैसे, पढ़ें पूरी खबर

By अमित कुमार | Updated: June 12, 2021 14:49 IST

EPFO may credit 8 5 interest in accounts by July: सरकार की ओर से पीएफ अकाउंट पर 8.5 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को इससे बड़ी राहत पहुंच सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के दौरान पीएफ एडवांस लेने वाले कर्मचारियों को भी राहत दी गई है।अगले महीने तक कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के करीब 6 करोड़ से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स को खुशखबरी मिलने वाली है। पिछले 8 साल में EPF खाते में आने वाला यह सबसे कम ब्‍याज है।

EPFO may credit 8 5 interest in accounts by July: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लोगों से पर काफी असर पड़ा है। बीमारी के साथ ही लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा है। आप अगर ईपीएफ अकाउंट में पैसा जमा करते हैं या फिर नौकरी के दौरान आपकी सैलरी का एक हिस्सा ईपीएफ में जमा होता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ऐसे लोगों के खाते में ज्यादा ब्याज के साथ पैसे जमा करा सकती है। 

जल्द ही कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज को जुलाई अंत तक देने की घोषणा की जा सकती है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स के खाते में अगले महीने ज्यादा पैसे आने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रम मंत्रालय की ओर से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसे लेकर कोई अधिकारिक घोषणा की जा सकती है। 

देशभर के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों को इसका फायदा पहुंच सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्याज का पैसा कर्मचारियों के अकाउंट में पहुंचेगा। बता दें कि इससे पहले वित्त वर्ष 2019-20 में EPF पर 8.65 फीसदी ब्याज लोगों को दिया जाता था। जबकि EPFO ने वित्त वर्ष 2018-19 में 8.55 फीसदी ब्याज देने का काम किया था। 

पिछले साल यानी 2019-20 की बात करें तो इस वर्ष ब्याज मिलने में कई EPFO अकाउंट होल्डर्स को 10 महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ गया था। KYC में गड़बड़ी के कारण ब्याज मिलने में वक्त लगा था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया