दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना

By भाषा | Updated: September 18, 2021 11:17 IST2021-09-18T11:17:38+5:302021-09-18T11:17:38+5:30

Good morning weather in Delhi | दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना

दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Good morning weather in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे