दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना
By भाषा | Updated: July 30, 2021 10:58 IST2021-07-30T10:58:46+5:302021-07-30T10:58:46+5:30

दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना
नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली में शुक्रवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा। दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान के करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।