लाइव न्यूज़ :

अच्छा नेता आलोचना सहता है, नागरिकों को गलत नहीं ठहराता: जयंत चौधरी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 23:46 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 15 फरवरी राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों संबंधी मामलों को लेकर केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए सोमवार को कहा कि एक अच्छा नेता आलोचना सहता है और अपनी आलोचना करने वाले नागरिकों को गलत नहीं ठहराता।

चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस में किसानों की महापंचायत के दौरान कहा कि हजारों किसान 80 से अधिक दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और 200 से अधिक की मौत हो गई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ता।

पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘एक अच्छा नेता अपनी आलोचना को सहन करता है और अपनी आलोचना करने वाले नागरिकों को गलत नहीं ठहराता।’’

चौधरी ने महंगाई, गन्ने के लंबित भुगतान, बिजली के बिल और राज्य में कानून-व्यवस्था समेत कई मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा भगवान राम के नाम पर वोट लेती है, लेकिन अलीगढ़ के रामजी लाल जैसे लोगों को भूल जाती है, जिन्हें बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस कदर परेशान किया कि उन्होंने अपनी जान ही ले ली।’’

लाल (50) के परिवार का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों के उसे 1.50 लाख रुपए का बिल दिया था, जिससे परेशान होकर उसने शनिवार को आत्महत्या कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा