लाइव न्यूज़ :

सुशासन के लिए अच्छी पत्रकारिता की आवश्यकता : देब

By भाषा | Updated: February 1, 2021 01:40 IST

Open in App

अगरतला, 31 जनवरी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने रविवार को कहा कि अगर राज्य के पत्रकार उनसे सुशासन चाहते हैं, तो उन्हें बदले में अच्छी पत्रकारिता भी चाहिए।

देब यहां अगरतला प्रेस क्लब में आयोजित त्रिपुरा जर्नलिस्ट्स यूनियन के द्विवार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप मुझसे सुशासन चाहते हैं, तो मुझे भी आपसे अच्छी पत्रकारिता की आवश्यकता होगी।’’

उन्होंने कहा कि सुशासन और अच्छी पत्रकारिता के बीच हमेशा एक संबंध होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग सरकार चला रहे हैं उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि वे लोगों के समर्थन से सत्ता में आए। पार्टी सिर्फ एक मंच है। इसी तरह, पत्रकारों की भी मुख्य ताकत लोग हैं।’’

देब ने कहा, ‘‘अगर पत्रकार सोचते हैं कि वे जो कुछ भी प्रसारित या प्रकाशित करेंगे, लोग मानेंगे या स्वीकार करेंगे, यह सही नहीं है।’’

उन्होंने राज्य में कोविड-19 महामारी के दौरान पत्रकारों की उनके योगदान के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को सकारात्मक और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के कारण अत्यधिक लाभ हुआ।

देब ने कहा कि पत्रकारों को यह याद रखना चाहिए कि उनकी गलत रिपोर्टिंग से लोगों को नुकसान हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह