लाइव न्यूज़ :

देशभर में आज से 'सुशासन सप्ताह' की शुरुआत, गांव पर होगा फोकस, जानिए इस बारे में सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2021 09:51 IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आज से सुशासन सप्ताह की शुरुआत कर रही है। कार्यक्रम 25 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान की भी शुरुआत होगी।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आज से देशभर में 'सुशासन सप्ताह' की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जन शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का लक्ष्य है। 

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 20-25 दिसंबर के दौरान मनाए जाने वाले सप्ताह के दौरान कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की योजना बनाई गई है। 

'प्रशासन गांव की ओर' अभियान की शुरुआत

केंद्र सार्वजनिक शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए ‘प्रशासन गांव की और’ नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सोमवार को अभियान का उद्घाटन करेंगे। 

सरकार के मुताबिक अभियान का मुख्य विषय सुशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाना है। डीएआरपीजी ने कहा कि सप्ताह का समापन 25 दिसंबर को दिल्ली में विज्ञान भवन में ‘सुशासन दिवस’ के उत्सव के साथ होगा। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर के दिन को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 

700 से अधिक जिलाधिकारी होंगे शामिल

मंत्री जितेंद्र सिंह 'सुशासन सप्ताह पोर्टल' की शुरुआत करेंगे और डीएआरपीजी की दो साल की उपलब्धियों पर पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर ‘प्रशासन गांव की ओर’ पर एक फिल्म दिखाई जाएगी। बयान के मुताबिक ‘प्रशासन गांव की ओर’ में 700 से अधिक जिलाधिकारी भाग लेंगे और सप्ताह भर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान समयबद्ध शिकायत निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए तहसील, पंचायत समिति मुख्यालय का दौरा करेंगे। 

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार ‘नागरिक पहले’ दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित सुशासन को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो लोक केंद्रित हो। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सुशासन सप्ताह’ के लिए अपने संदेश में कहा कि विकास को सर्वांगीण और सर्व-समावेशी बनाने के लिए एक पारदर्शी प्रणाली, कुशल प्रक्रिया और सुगम शासन का सृजन करने के लिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है