लाइव न्यूज़ :

पत्नी के चरित्र पर संदेह, पति ने किया झगड़ा, ढाई महीने की बेटी को नीचे फर्श पर फेंका, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2020 14:24 IST

महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित अर्जुनी मोरगांव तहसील के खामखुर्रा गांव में 18 दिसंबर को पति और पत्नी में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान शख्स ने अपनी बेटी को मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देझगड़े में भावेश ने बच्ची को उठाया और उसे नीचे फर्श पर फेंक दिया।भावेश को गिरफ्तार किया गया था और हत्या का आरोप लगाया गया।शादी 18 महीने पहले हुई थी और इस साल 11 अक्टूबर को बच्ची का जन्म हुआ था।

गोंदियाः महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित अर्जुनी मोरगांव तहसील में एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद अपनी ढाई महीने की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना 18 दिसंबर को खामखुर्रा गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़े के दौरान हुई। अधिकारी ने बताया कि केशोरी इलाके का निवासी आरोपी भावेश राउत (34) शराब के नशे में अपनी पत्नी निराशा के घर पहुंचा और वहां चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उससे झगड़ने लगा।

उन्होंने बताया कि झगड़े में भावेश ने बच्ची को उठाया और उसे नीचे फर्श पर फेंक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उन्होंने कहा कि नवजात बच्ची की भंडारा के एक अस्पताल में 19 दिसंबर को मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भावेश और निराशा की शादी 18 महीने पहले हुई थी और इस साल 11 अक्टूबर को बच्ची का जन्म हुआ था। अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि भावेश को गिरफ्तार किया गया था और हत्या का आरोप लगाया गया।

महिला ने तीन बच्‍चों समेत जहरीला पदार्थ खाया, दो बच्‍चों की मौत

सीतापुर शहर के घूरा मऊ इलाके में एक महिला ने अपने तीन बच्‍चों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दो बच्‍चों की मौत हो गई जबकि महिला और एक बेटे का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम की है।

उन्होंने बताया कि घूरा मऊ में नीतू (34) ने अपने बच्‍चों नितिन (12), शुभ (छह) और लवली (चार) के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां शुभ और लवली की मौत हो गई। नीतू और नितिन की हालत गंभीर होने की वजह से उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की

हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में जमीन-जायदाद के बंटवारे के विवाद में एक युवक ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला करके अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। कुरारा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बांके बिहारी सिंह ने बताया, ‘‘कस्बे में आज करीब ग्यारह बजे युवक रामेंद्र उर्फ रामू (32) ने अपने पिता कृपाशंकर उर्फ मिठाईलाल (58) को फरसा (धारदार हथियार) से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।’’

उन्होंने बताया, "मृतक कृपाशंकर के चार बेटे हैं, जिनमे तीन बेटे काम धंधे में लगे हुए जबकि रामू कुछ काम नहीं करता था। आज सुबह बाप-बेटे के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ, इसी दौरान रामू ने अपने पिता पर हमला कर दिया।" सिंह ने बताया, "हमला करने के बाद रामू ने प्रयुक्त हथियार (फरसा) लेकर खुद थाने में समर्पण किया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।" एसएचओ ने बताया, "शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे