Gonda News: श्रद्धालुओं से भरी SUV सरयू नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत; चार घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 12:48 IST2025-08-03T12:45:46+5:302025-08-03T12:48:06+5:30
Gonda News: पुलिस ने बताया कि चार अन्य यात्रियों को बचाया गया जिनकी हालत गंभीर हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

Gonda News: श्रद्धालुओं से भरी SUV सरयू नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत; चार घायल
Gonda News: गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र में रविवार को एक एसयूवी के सरयू नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि एसयूवी सवार श्रद्धालु मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव गांव से खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में पवित्र जल चढ़ाने जा रहे थे, तभी बेलवा बहुता के पास यह दुर्घटना हुई।
राय ने बताया कि एसयूवी में चालक सहित 15 लोग सवार थे। वाहन का नियंत्रण खो जाने के कारण यह सड़क से उतरकर नहर में पलट गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से डूबे हुए वाहन से महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 11 शव निकाले गए। पुलिस ने बताया कि चार अन्य यात्रियों को बचाया गया जिनकी हालत गंभीर हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
UPના ગોંડામાં માર્ગ અકસ્માતમાં 11 શ્રદ્ધાળુના મોત
— Jaimin Vanol (@VanolJaimin99) August 3, 2025
ઇતિયાથોક વિસ્તારમાં દર્શન માટે જતા શ્રદ્ધાળુઓની કારે કાબુ ગુમાવ્યો અને નહેરમાં ખાબકી
કારમાં સવાર 15 પૈકી 11 લોકોના ઘટનાસ્થળે જ મોત, અન્ય ગંભીર રીતે ઘાયલ#Gonda#UP#Accidentpic.twitter.com/YaSGH3bvGA
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश : गोंडा जिले में बोलेरो गाड़ी सरयू नहर में गिरी। करीब 11 लोगों की मौत हुई। ये सभी जल चढ़ाने के लिए मंदिर जा रहे थे। pic.twitter.com/9NvfICfZ70
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 3, 2025