लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश, भाजपा शासित राज्यों में ‘गुंडा राज’ :कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:44 IST

Open in App

जम्मू, छह अक्टूबर सभी भाजपा शासित राज्यों में ‘गुंडा राज’ होने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण सिंह सापरा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई की तुलना जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से की।

कांग्रेस प्रवक्ता सापरा ने देश के मौजूदा हालात पर बड़ी संख्या में लोगों की चुप्पी पर चिंता जताई। उन्होंने लखीमपुर खीरी घटना के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त करने की, उनके बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करने की और गुजरात के एक बंदरगाह पर बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त होने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन में कथित रिश्वतखोरी घोटाले में भी जांच की मांग की।

सापरा ने यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानियों तथा पाकिस्तानी (आतंकवादी) संगठनों की वजह से आतंकवाद है लेकिन हम उत्तर प्रदेश में भाजपा के आतंकवाद के गवाह हैं जहां बेगुनाह किसानों को वाहनों से कुचलकर मार दिया गया और शोक-संतप्त परिवारों से मिलने जाने से रोकने के लिए नेताओं को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में तथा भाजपा के शासन वाले दूसरे राज्यों में ‘गुंडा राज’ है। यह आजाद भारत नहीं है। यहां स्वतंत्रता का अधिकार, बोलने का अधिकार छीन लिये गये हैं और निरंकुश शासन थोपा गया है।’’

लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए सपरा ने कहा, ‘‘दोषी खुलेआम घूम रहे हैं वहीं प्रियंका गांधी को बंद किया गया। मंत्री और उनके बेटे दोनों खुद को बचाने के लिए मीडिया को बाइट दे रहे हैं और स्थानीय प्रशासन भी उन्हें बचाने के सभी प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो