लाइव न्यूज़ :

स्वर्णिम विजय ज्योति कोहिमा पहुंची

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:26 IST

Open in App

कोहिमा, 11 अक्टूबर पाकिस्तान के साथ 1971 में हुए युद्ध में भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वर्णिम विजय वर्ष की विजय ज्योति सोमवार को नगालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंची।

असम राइफल्स (उत्तर) के महानिरीक्षक मेजर जनरल वीरेश प्रताप सिंह कौशिक ने यहां नगा हिल्स युद्ध स्मारक पर इसकी अगवानी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विजय ज्योति असम के जोरहाट से शनिवार को नगालैंड के रंगपहाड़ सैन्य स्टेशन, दीमापुर पहुंची और सुबह यहां पहुंची।

उन्होंने कहा कि इस ज्योति की अगवानी करना "गर्व का क्षण और महत्वपूर्ण अवसर है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर, 2020 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से प्रज्वलित किया था। उन्होंने कहा कि यह कई कस्बों और शहरों को पार करने के बाद कोहिमा पहुंचा।

ज्योति कुछ दिनों बाद यहां से मणिपुर के लिए रवाना होगी। कौशिक ने कहा कि यह ज्योति देश के महान सैनिकों के पराक्रम, बलिदान और शौर्य की पहचान है। उन्होंने इस मौके पर कोहिमा और आस-पास के क्षेत्रों के आठ सैनिकों को सम्मानित किया, जिन्होंने 1971 के युद्ध में भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं