लाइव न्यूज़ :

'स्वर्णिम विजय वर्ष' मशाल लद्दाख के खारदुंग ला दर्रा पहुंची

By भाषा | Updated: August 1, 2021 01:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 जुलाई भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल का जश्न मनाने के लिए 'स्वर्णिम विजय वर्ष' मशाल शनिवार को लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची मोटर वाहन योग्य सड़क खारदुंग ला दर्रा पहुंच गई। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी कर्नल इमरोन मुसावी ने एक बयान में कहा कि समारोह की शुरुआत खारदुंग ला में सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों द्वारा विजय मशाल के भव्य स्वागत के साथ हुई।

उन्होंने कहा कि 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के तहत सेना ने 1971 के युद्ध के बहादुरों को दुनिया के सबसे ऊंचे दर्रे में शुमार (18,380 फुट की ऊंचाई पर) खारदुंग ला में श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्नल मुसावी ने कहा कि नुब्रा घाटी के पूर्व सैनिकों ने युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन पूर्व सैनिकों ने खारदुंग ला की पवित्र मिट्टी को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, दिल्ली ले जाने के लिए भी सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह