लाइव न्यूज़ :

स्वर्णिम विजय वर्ष: पुणे में हवाई प्रदर्शन का आयोजन

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:26 IST

Open in App

पुणे, 16 अक्टूबर वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को पुणे में वायु सेना स्टेशन पर एक हवाई प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदर्शन की शुरुआत प्रसिद्ध ‘एयर डेविल्स’ द्वारा रंगीन पैराशूट के साथ एमआई-17 हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने के साथ हुई। इसके बाद सारंग टीम ने अपने ‘मेड इन इंडिया’ ध्रुव उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण एरोबेटिक यूनिट के साथ अपने हॉक एमके 152 के साथ आकर्षक प्रदर्शन किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्रैंड फिनाले में सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के नौ विमानों द्वारा पुणे के आसमान को भेदते हुए एक शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वर्ष 1971 के सफल अभियान में भाग लेने वाले बहादुरों को सम्मानित करने के लिए देशभर में आयोजित होने वाले ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ समारोह के तहत यह आयोजन किया गया। इस अभियान के कारण 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था और एक नया देश बांग्लादेश बना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब