लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 23:12 IST

Open in App

कवर्धा, 12 अक्टूबर वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शामिल भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने तथा नागरिकों में गर्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से निकाली गई स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंची। मशाल यात्रा का कबीरधाम जिले में स्वागत किया गया।

कबीरधाम जिले के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा मंगलवार को कबीरधाम जिले के चिल्फी पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिल्फी थाना परिसर में भूतपूर्व सैनिकों के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और आम नागरिकों ने स्वर्णिम विजय मशाल के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि स्वर्णिम विजय मशाल के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर चिल्फी थाना परिसर में हुए आयोजन में विजय मशाल को छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को सौंपा गया। छत्तीसगढ़-ओडिशा उप क्षेत्र मुख्यालय के लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज झा ने इसे प्राप्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि मशाल यात्रा 12 से 19 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी। इस युद्ध में छत्तीसगढ़ के भी 100 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों के शौर्य को याद करते हुए वर्ष 2020 के विजय दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर चार स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्वलित किए गए थे, जो विभिन्न दिशाओं में भारत की यात्रा पर हैं। मंगलवार को स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा ने जबलपुर से चिल्फी होते हुए कवर्धा में प्रवेश किया। 19 अक्टूबर को कांकेर और धमतरी होते हुए यह ओडिशा की ओर बढ़ जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान कवर्धा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कांकेर और धमतरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वर्णिम विजय मशाल को 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले नायकों के घर ले जाकर उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू