लाइव न्यूज़ :

‘स्वर्णिम विजय मशाल’ मथुरा छावनी पहुंची

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:46 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध में मिली जीत के 50 साल पूरे होने पर भारत सरकार 2021 को ‘स्वर्णिम वर्ष’ के रूप में मना रही है और इस अवसर पर देश भर का भ्रमण कर रही ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ रविवार को मथुरा सैन्य छावनी पहुंची।

विदित हो ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में विजय दिवस (16 सितंबर) को नयी दिल्ली से चार मशालों को रवाना किया था। चारो पूरे देश की यात्रा करेंगी।

‘स्वर्णिम विजय मशाल’ रविवार को मथुरा स्टेशन पर पहुंची, जहां गनर्स गेट पर मथुरा छावनी के स्टेशन कमाण्डर ब्रिगेडियर अशोक मनोचा ने उसकी अगवानी की। मशाल को योद्धा गेट से सैन्य क्षेत्र में ले जाया गया, जहां कई सैन्यकर्मियों और पूर्व सैनिकों ने इसका भव्य स्वागत किया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 2020-2021 को ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। विजय मशाल अगले सात दिनों तक मथुरा में रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह मशाल 16 दिसंबर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वर्णिम विजय वर्ष के समापन समारोह में पहुंचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे