लाइव न्यूज़ :

स्वर्णिम विजय मशाल पहुंची उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के शहीद स्मारक

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:11 IST

Open in App

जम्मू, 14 जून स्वर्णिम विजय मशाल सोमवार को उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के शहीद स्मारक पहुंची। सन् 1971 में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50 वें वर्षगांठ समारोह की शुरुआत पर पिछले साल नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मशाल जलायी थी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि उधमपुर मिलिट्री गैरीसन के स्टेशन कमांडर ने ध्रुव युद्ध स्मारक पर यह मशाल ग्रहण की। भारत हर साल 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान पर अपनी जीत की याद में 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाता है। इस युद्ध के फलस्वरूप बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने 16 दिसंबर को नयी दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सदैव जलती लौ से स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल जलायी थी। सोमवार को उधमपुर में उत्तरी कमान के मुख्यालय में ‘ध्रुव शहीद स्मारक’ पर दिसंबर 1971 में पाकिस्तानी फौज पर भारतीय सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक जीत की याद में तथा स्वर्णिम विजय मशाल के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पुष्पचक्र चढाया ।

उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट वाई के जोशी ने मशाल के प्रति सम्मान में पुष्पचक्र चढाया । यह लौ उन वीर सैनिकों की याद में जलायी गयी जिन्होंने देश की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया था । इस कार्यक्रम में सेवानिवृत सैनिक, एनससीसी कैडेट और उधमपुर सैन्य स्टेशन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

स्वर्णिम विजय मशाल रविवार को नगरोट से उधमपुर पहुंची थी और उसे पूर्ण रस्मी सम्मान के साथ ग्रहण किया गया था। फिर उस विजय मशाल को स्थानीय यूनिट के क्वार्टर गार्ड में ले जाया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को इस मशाल को उधमपुर गैरीसन के स्टेशन कमांडर को सौंप दिया गया। ‘पारंपरिक अंतिम पड़ाव’ कार्यक्रम के बाद इसे ध्रुव युद्ध स्मारक पर रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग