लाइव न्यूज़ :

आभूषण दुकान से करोड़ों रुपये कीमत के सोने की लूट

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:30 IST

Open in App

दरभंगा (बिहार), नौ दिसंबर बिहार के दरभंगा जिला के नगर थाना अंतर्गत बड़ा बाजार के एक व्यस्त बाजार में स्थित आभूषण की दुकान से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर बुधवार को करोड़ों रुपये कीमत के सोने के आभूषण लूटे और हवा में गोलियां चलाते हुए गांधी चौक की ओर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बाबुराम और नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद ने घटनास्थल पहुंचकर लूट के बारे में जानकारी हासिल की।

बाबुराम ने बताया कि लूट में पांच अपराधी शामिल थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी पहचान करने और उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

घटना स्थल से पुलिस ने अपराधियों द्वारा हवा में चलाई गई गोली के पांच खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लूटे गए सोने और अन्य आभूषणों का मूल्यांकन किया जा रहा है, अनुमान है कि उसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

सूत्रों ने बताया कि पांच हथियारबंद अपराधियों ने दुकान के मालिक पवन लाट और उनके छोटे भाई सुनील लाट को बंदूक का डर दिखाकर दुकान से लूट की।

उन्होंने कहा कि लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने रिवॉल्वर की बट से सुनील लाट को घायल कर दिया।

आभूषण के थोक कारोबार से जुड़े पवन लाट ने कहा कि लूटे गए आभूषणों की कीमत आंकी जा रही है।

लाट परिवार की दरभंगा में कई थोक और खुदरा आभूषण की दुकानें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह