लाइव न्यूज़ :

जयपुर हवाई अड्डे पर 75 लाख रुपये का सोना पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:24 IST

Open in App

जयपुर, 16 नवंबर सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को दुबई से जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची एअर इंडिया की एक उड़ान से करीब 75 लाख रुपये का सोना पकड़ा है। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त बी बी अटल ने बताया कि खुफिया जानकारी पर विभाग के अधिकारियों ने दुबई से जयपुर पहुंची एअर इंडिया उड़ान संख्या एआई 942 की जांच की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने विमान में एक सीट के नीचे छुपाकर रखी गई करीब 1500.10 ग्राम वजन की दो आयताकार सोने की छड़ें बरामद की।

उन्होंने बताया कि बरामद सोने की कीमत करीब 75 लाख 90 हजार 506 रूपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि सोने को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस यात्री की सीट के नीचे सोना छुपाया गया था उसने पूछताछ में उड़ान की टिकट के बदले में सोना तस्करी की बात स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि यात्री ने पूछताछ में बताया कि विमान में रखे सोने को कोई एयरलाइन का कर्मी लेने वाला था जिसे वह नहीं जानता। अटल ने बताया कि यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चूंकि सोने को जानबूझ कर विमान के अंदर छोडा गया था, इसलिये तस्कर और एयरलाइन कर्मी की भूमिका की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह