लाइव न्यूज़ :

चेन्नई हवाई अड्डे पर 4.50 करोड़ रुपये का सोना जब्त, नौ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:38 IST

Open in App

चेन्नई, 23 जनवरी चेन्नई के हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग मामलों में 4.50 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 8.45 किलोग्राम सोना जब्त किया गया और इस सिलसिले में एक महिला सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी शनिवार को सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि शुक्रवार को दुबई से यहां चार महिलाओं सहित 17 यात्री पहुंच रहे हैं जो सोने की तस्करी में संलिप्त हैं। अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेकर उनसे बहुमूल्य धातु जब्त की।

सीमा शुल्क विभाग के आयुक्त रंजन चौधरी ने बताया कि धातु को पेस्ट के रूप में मलाशयों में छुपाकर रखा गया था। कुछ यात्रियों ने सोने की चेन और अन्य रूपों में अपनी पैंट की जेबों में छिपा रखा था।

चौधरी के अनुसार, करीब 4.16 करोड़ रुपये का 8.18 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि एक महिला सहित नौ यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह के एक अन्य मामले में शारजाह से आज यहां पहुंचे एक यात्री से पेस्ट के प्रारूप में सोना जब्त किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि उससे 14 लाख रुपये मूल्य का करीब 270 ग्राम सोना जब्त किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह