लाइव न्यूज़ :

तस्करी के जरिये इंदौर लाया गया 3.18 करोड़ रुपये का सोना बरामद

By भाषा | Updated: March 22, 2021 17:47 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 मार्च राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने यहां तस्करी के जरिये लाया गया 3.18 करोड़ रुपये मूल्य का सोना पकड़ा है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीआरआई की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर धार-इंदौर रोड पर 20 मार्च (शनिवार) को एक कार को रोककर तलाशी ली गई, तो इसमें सोने के 100-100 ग्राम के कुल 69 बिस्किट मिले।

विज्ञप्ति के मुताबिक सोने की इस अवैध खेप को कार की सीट के नीचे खास जगह बना कर छिपाया गया था।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इस मामले में तीन लोगों को सीमा शुल्क (कस्टम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनमें तस्करी के सोने की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले दो लोग शामिल हैं।

मामले में डीआरआई की विस्तृत जांच जारी है। सोने की तस्करी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए