लाइव न्यूज़ :

शारजाह से आए चार यात्रियों के पास से 1.2 करोड़ रुपये का सोना बरामद

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:27 IST

Open in App

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 30 दिसंबर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार सुबह शारजाह से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे चार यात्रियों के पास से 1.2 करोड़ रुपये मूल्य का 2.2 किलोग्राम सोना बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर संदिग्ध तरीके से घूमते चार लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग शारजाह से आए थे।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान इन लोगों ने खुलासा किया कि सोने का पाउडर और स्वर्ण धातु उनके मलाशय में है जिसे बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने उनकी जेबों से सोने के कंगन और चेन भी बरामद कीं।

अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के पास से कुल 2.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान पहचान सकुबर सादिक सैज मोहम्मद, कलील रहमान मुस्तफा, नसरुद्दीन मोहम्मद थंबी और दस्तगीर खाजामोइद्दीन के रूप में हुई है जो रामनाथपुरम के रहनेवाले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह