लाइव न्यूज़ :

सोने की तस्करी : केरल उच्च न्यायालय ने आरोपी स्वपना की एहतियानत हिरासत खत्म की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:04 IST

Open in App

कोच्चि, आठ अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय ने बहुचर्चित सोने की तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश की विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (कोफेपोसा) के तहत एहतियातन हिरासत में रखने के आदेश को रद्द कर दिया है।

न्यायमूर्ति ए के जयशंकरन नाम्बियार और न्यायमूर्ति सीपी मोहम्मद नियास की पीठ ने सुरेश की मां की ओर से दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए यह आदेश दिया। इस याचिका में उन्होंने अपनी बेटी की कोफेपोसा के तहत हिरासत को रद्द करने का अनुरोध किया था।

हालांकि, अदालत के आदेश के बावजूद सुरेश को जेल में ही रहना पड़ेगा क्योंकि उन्हें मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की ओर से दर्ज प्राथमिकी में जमानत नहीं मिली है।

सुरेश कथित रूप से राजनयिक माध्यम से सोने की तस्करी के आरोप में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में हैं। सीमा शुल्क विभाग सोने की तस्करी के मामले की जांच कर रहा है और पिछले साल अक्टूबर में उसने सुरेश के खिलाफ कोफेपोसा के प्रावधानों को लागू किया था।

कोफेपोसा के राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड ने सीमा शुल्क (निषेध) आयुक्तालय के प्रावधान लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

गौरतलब है कि पांच जुलाई 2020 को तिरुवनंतपुरम स्थित संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्यदूतावास में कार्यरत राजनयिक के सामान में करीब 15 करोड़ रुपये का सोना बरामद होने के बाद तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था और एनआईए, प्रवर्तन निदेशालय और सीमा शुल्क विभाग इस मामले की अलग-अलग जांच कर रहा है।

इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर, संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मी सुरेश और सरित पी एस समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर