लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी: न्यायालय का शिवशंकर को जमानत देने के उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

By भाषा | Updated: March 5, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च उच्चतम न्यायालय ने सोना तस्करी और धनशोधन मामले में आरोपी एवं निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को जमानत देने के केरल उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आरएस रेड्डी की एक पीठ ने इस बात का संज्ञान लिया कि मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पिछले साल 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए निलंबित प्रधान सचिव जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

हालांकि, पीठ ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ ईडी की अपील पर शिवशंकर को नोटिस जारी किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हुई सुनवाई के दौरान पीठ ने ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से पूछा कि निलंबित अधिकारी सोना तस्करी मामले में कैसे संलिप्त हैं।

इस पर राजू ने कहा, ‘‘ वह केरल सरकार के सचिव थे और उन्होंने दो बार सीमा शुल्क अधिकारियों से बात की थी, जो कि रिकॉर्ड में दर्ज है।’’

इसके जवाब में, शिवशंकर के वकील जगदीप गुप्ता ने कहा कि जांच एजेंसी को सोना तस्करी मामले में अधिकारी की कोई ‘‘संलिप्तता’’ नहीं मिली है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ उनके पास बस यह है कि मैंने (शिवशंकर ने) दो बार सीमा शुल्क अधिकारियों से बात की।’’

आरोपी अधिकारी के जमानत पर रिहा हो जाने की जानकारी देने पर पीठ ने कहा, ‘‘ हम उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक नहीं लगा रहे हैं’’ और ईडी की याचिका को छह सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

उच्च न्यायालय ने जनवरी में शिवशंकर को जमानत दे दी थी।

गौरतलब है कि कोच्चि की एक अदालत ने एक अन्य डॉलर तस्करी के मामले में आरोपी, निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को बुधवार को जमानत दे दी थी, जिसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर को 98 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे जेल से रिहा कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह