लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामला: जमानत के लिये केरल उच्च न्यायालय पहुंची स्वप्ना सुरेश

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:13 IST

Open in App

कोच्चि, पांच जुलाई राजनयिक संबंधों के माध्यम से सोने की तस्करी के सिलसिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने जमानत के लिये सोमवार को केरल उच्च न्यायालय का रुख किया।

एनआईए अदालत सुरेश को जमानत देने से इनकार कर चुकी है, जिसके खिलाफ उसने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

सुरेश ने अपनी जमानत याचिका में कहा कि उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम का मामला कानून की कसौटी पर खरा नहीं उतरेगा। उसने यह भी कहा कि मुकदमा अंतहीन रूप से लंबा चल रहा है।

एनआईए की विशेष अदालत ने 22 मार्च को सुरेश, के टी रमीस, संदीप नायर और पीएस सरित समेत सात आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

पिछले साल 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर यूएई वाणिज्य दूतावास के नाम सामग्री भेजी गई थी, जिसमें लगभग 15 किलोग्राम सोना मिला था। इसके बाद से विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​​​सोने की तस्करी के मामले की जांच कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह