लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामला : स्वप्ना सुरेश के कथित ऑडियो क्लिप की जांच शुरू

By भाषा | Updated: November 19, 2020 15:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 नवंबर केरल में जेल विभाग ने सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के वायरल हुए कथित ऑडियो क्लिप की जांच शुरू कर दी है। एक ऑनलाइन पोर्टल पर इस ऑडियो क्लिप को जारी किया गया था।

जेल विभाग के डीजीपी रिषिराज सिंह ने दक्षिण जोन के डीआईजी अजय कुमार को मामले की जांच करने और बृहस्पतिवार को ही रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

सिंह ने मीडिया को बताया, ‘‘दक्षिण जोन के डीआईजी मामले की जांच कर रहे हैं। आवाज की सत्यता की भी जांच की जाएगी। हम मामले में केरल पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ की मदद लेंगे।’’

एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर बुधवार को जारी क्लिप में सुरेश की आवाज होने का दावा किया गया। इस क्लिप में कथित तौर पर सुरेश ने कहा है कि सोना तस्करी मामले की जांच कर रही एजेंसियों ने उन्हें मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का नाम लेने के लिए मजबूर किया लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। कथित ऑडियो क्लिप में कहा गया कि सुरेश को अपना बयान बढ़े बिना उस पर दस्तखत करने के लिए कहा गया।

अजय कुमार बृहस्पतिवार सुबह अत्ताकुलंगरा महिला जेल पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इसी जेल में सुरेश बंद हैं।

आर्थिक अपराध के मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने मंगलवार को सुरेश और एक अन्य आरोपी संदीप नायर की न्यायिक हिरासत एक दिसंबर तक बढ़ा दी थी।

एक राजनयिक पैकेट से पांच जुलाई को करीब 15 किलोग्राम सोना जब्ती मामले में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह