लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बस से 88.55 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:57 IST

Open in App

सुरेंद्रनगर(गुजरात), 23 दिसंबर गुजरात में एक निजी लग्जरी बस में यात्रा कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने सह यात्री का कथित तौर पर 88.55 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चुरा लिए, जो एक थैले में रखा हुआ था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात उस समय हुई, जब बस राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित एक होटल में कुछ समय के लिए रूकी। राजकोट के आभूषण विक्रेता शैलेश पटोदिया द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सुरेंद्रनगर में जोरावरनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। जोरावरनगर पुलिस थाने के उप निरीक्षक एन एच कुरैशी ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ कि आरोपी बस के रूकने पर तेजी से उससे बाहर निकला और नजदीक खड़ी एक कार में बैठ गया तथा गहने लेकर फरार हो गया। प्राथमिकी के अनुसार पटोदिया सोने के गहने बेचने के लिए नियमित तौर पर मध्य प्रदेश के इंदौर जाते रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया